One person made $350 million from an investment of $800 in just two weeks (a case of Time Travel) – Andrew Carlssin – #teamanswerwala
Is Time Travel is possible in real?
हिन्दी में पढ़ें
टाइम ट्रेवल की ऐसी कहानी जिसने पूरे स्टॉक मार्केट को हिला के रख दिया। इस कहानी में 250 साल फ्यूचर से आए एक व्यक्ति ने मात्र दो हफ्ते में $800 के इन्वेस्टमेंट को 350 मिलियन डॉलर बनाया।
यह कहानी शुरू होती है एफ.बी.आई. के एक इन्वेस्टिगेशन से जब 28 जून 2003 को एफ.बी.आई. एक ट्रेडर को अरेस्ट करती है इनसाइडर ट्रेडिंग करने के आरोप में। इस केस में एफ.बी.आई. जिस व्यक्ति को गिरफ्तार करती है उसका नाम था एंड्रयू कार्लसन, इस व्यक्ति ने मात्र दो हफ्ते में $800 से 350 मिलियन डॉलर कमाए थे। इतने कम समय में इतनी बड़ी रकम कमाना अपने आप में हैरान कर देने वाला था। इससे भी ज्यादा हैरान कर देने वाली बात एफ.बी.आई. के लिए तब सामने आई जब एफ.बी.आई. ने एंड्रयू से पूछा तो उसने एक ही बार में कन्फेस किया कि यह सारी ट्रेड उसके द्वारा ही ली गई है। और जब एफ.बी.आई. ने एंड्रयू की ट्रेड बुक को देखा तो पाया कि एंड्रयू ने पिछले दो हफ्तों में कुल 126 ट्रेड लिए थे जिसमें 100% एक्यूरेसी के साथ उसने एक बड़ा मुनाफा बुक किया था।
इसी के चलते जब एफ.बी.आई. ने अपनी पूछताछ को आगे बढ़ाया और एंड्रयू से पूछा कि इन सब ट्रेड के बारे में तुम्हें कहां से पता चला तो एंड्रयू के जवाब को सुनकर एफ.बी.आई. के होश उड़ गए। एंड्रयू कार्लसन ने बताया कि वह टाइम ट्रेवल करके 250 साल फ्यूचर से आया है उसे इन सब ट्रेड के बारे में पहले से ही पता है, किस स्टॉक का प्राइस कब ऊपर जाएगा किस स्टॉक का प्राइस कब नीचे जाएगा इस सब की जानकारी उसे पहले से ही है।
एंड्रयू की सब बातों को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए, वहां मौजूद सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड के स्पोकस पर्सन ने एंड्रयू की इन सब बातों को का खंडन करते हुए कहा कि यह आदमी झूठ बोल रहा है इतने कम समय में इतनी एक्यूरेसी से ट्रेड करना मात्र एक सहयोग नहीं हो सकता यह पूरी तरह से प्लांट इनसाइडर ट्रेडिंग ही है, और जब तक इस बात का पूरा खुलासा नहीं हो जाता या फिर एंड्रयू इस बात को कन्फेस नहीं करता तब तक इसे जेल में ही रखा जाएगा।
लेकिन एंड्रयू कार्लसन अपनी बात पर अड़ा रहा और वह एफ.बी.आई. से कहता रहा कि मैं सच बोल रहा हूं, मैं टाइम ट्रेवल करके 250 साल बाद भविष्य से आया है और मैं जानता हूं कि स्टॉक मार्केट में आगे क्या होने वाला है। जब एफ.बी.आई. उसकी इन सब बातों को मानने से इनकार कर देती है तो वह अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए वहां मौजूद एफ.बी.आई. के ऑफिशल्स से कहता है कि मैं आपको भविष्य में होने वाली घातक बीमारियों और उनसे बचने के उपाय भी बता सकता हूं क्योंकि 250 साल बाद तक उन बीमारियों का इलाज ढूंढा जा चुका है ।
एफ.बी.आई. ऑफिशल्स ने कभी इन बातों की पुष्टि नहीं की की एंड्रयू ने इन बातों का खुलासा किया या नहीं लेकिन यह फैसला जरूर सामने आया जिसमें कहा गया कि एंड्रयू को पूछताछ के लिए जेल में रखा जाए। लेकिन हैरान कर देने वाली बात तब सामने आई जब इसी साल 3 अप्रैल को एक दानवीर व्यक्ति ने एक मिलियन डॉलर देकर एंड्रयू की बेल कराई। इन सब के चलते जिस आदमी ने एंड्रयू की बेल कराई उसका भी आज तक कोई पता नहीं चला 3 अप्रैल के बाद बेल करने वाला व्यक्ति और एंड्रयू कार्लसन दोनों ही लोगों के बारे में एफ.बी.आई. को कोई जानकारी नहीं मिली।
इन सब बातों से यह सवाल उठता है कि क्या वास्तव में एंड्रयू एक टाइम ट्रैवलर था क्या सच में वह ढाई सौ साल आगे भविष्य से आया था और क्या उसकी बेल करने वाला व्यक्ति भी एक टाइम ट्रैवलर था या यह सब काल्पनिक बातें हैं।
कुछ सालों बाद जब एफ.बी.आई. से इस केस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने जवाब को स्पष्ट नहीं किया और साथ ही टाइम ट्रेवल की बातों से इनकार कर दिया। कुछ मीडिया हाउस का कहना था कि यह सिर्फ एक फेंटेसी स्टोरी थी जो लोगों के मनोरंजन के लिए बनाई गई थी। आपकी इस कहानी को लेकर क्या राय है हमें कमेंट में जरूर बताइएगा।

Read in ENGLISH
A story of time travel that shook the entire stock market. In this story, a person who came 250 years from the future turned an investment of $800 into $350 million in just two weeks. This story begins with an FBI investigation when on 28 June 2003, the FBI arrested a trader on the charges of insider trading. The name of the person arrested by the FBI in this case was Andrew Carlson, this person had earned $350 million from $800 in just two weeks. Earning such a huge amount in such a short time was astonishing in itself. An even more astonishing thing came to light for the FBI when the FBI asked Andrew and he confessed at once that all these trades were taken by him. And when the FBI… When the FBI looked at Andrew’s trade book, they found that Andrew had taken a total of 126 trades in the last two weeks in which he had booked a huge profit with 100% accuracy.
Due to this, when the FBI furthered its investigation and asked Andrew that how did you get to know about all these trades, the FBI was stunned to hear Andrew’s answer. Andrew Carlson told that he has come from the future 250 years by time travelling and he already knows about all these trades, he already has the information about when the price of which stock will go up and when the price of which stock will go down.
All the people present there were stunned after listening to all the things said by Andrew. The spokesperson of Securities and Exchange Board present there refuted all these things said by Andrew and said that this man is lying, trading with so much accuracy in such a short span of time cannot be just an act, this is completely planted insider trading, and until this matter is not fully disclosed or Andrew does not confess this, he will be kept in jail.
But Andrew Carlson stuck to his words and he kept telling the FBI that I am telling the truth, I have come from the future after time traveling after 250 years and I know what is going to happen in the stock market. When the FBI refused to believe all these things, then he took his point further and told the FBI present there. Andrew tells FBI officials that I can tell you about the deadly diseases that will occur in the future and the ways to avoid them because the cure for those diseases has been discovered even after 250 years.
FBI officials never confirmed whether Andrew revealed these things or not, but this decision definitely came out in which it was said that Andrew should be kept in jail for interrogation. But the surprising thing came to light when on April 3 this year, a generous person gave one million dollars and got Andrew bail. Due to all this, the person who got Andrew bail has also not been found till date. After April 3, FBI did not get any information about both the person who got the bail and Andrew Carlson. All these things raise the question that was Andrew really a time traveler, did he really come from the future 250 years ahead and was the person who bailed him out also a time traveler or is all this just a fantasy.
When the FBI was asked about this case a few years later, they did not clarify their answer and also denied the talk of time travel. Some media houses said that this was just a fantasy story that was made to entertain people. What is your opinion about this story, please tell us in the comments.
#teamanswerwala
Source:- Various web pages on open internet and managed by expert team member Rachit Trivedi.
