Muhurat Trading 2024!!! answerwala explains…
कैसा रहा मुहूर्त ट्रेडिंग 2024
1 नवंबर 2024 मैं बाजार मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन ऊपरी स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा। मुहूर्त के दिन निवेशकों ने शेयर बाजार में जमके खरीदारी की जिसके चलते निफ़्टी 94 पॉइंट के साथ 24300 और सेंसेक्स 300 पॉइंट के साथ 79,724 अंक ऊपर होकर बंद हुआ।
एक परंपरा है जो भारतीय शेयर मार्केट में दीपावली के शुभ दिन पर मुहूर्त ट्रेडिंग के रूप में मनाई जाती है। वैसे तो भारतीय स्टॉक एक्सचेंज में इस शुभ दिन पर छुट्टी होती है लेकिन इस शुभ दिन पर दीपावली पूजन के समय शाम को सिर्फ 1 घंटे के लिए स्टॉक एक्सचेंज खोला जाता है जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहा जाता है।
हर साल की तरह इस साल भी 1 नवंबर 2024 को दीपावली पूजन के समय स्टॉक मार्केट शाम 6:00 बजे से 7:00 तक 1 घंटे के लिए स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन के तौर पर आयोजित किया गया जिसमें मुहूर्त ट्रेडिंग में इक्विटी, इक्विटी फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, करंसी डेरिवेटिव्स जैसे कई ट्रेडिंग सेगमेंट में ट्रेडिंग हुई।
क्यों की जाती है मुहूर्त ट्रेडिंग
ऐसा माना जाता है कि सही मुहूर्त पर किए गए कार्यों में सफलता मिलती है। यदि मुहूर्त पर खरीदारी करते हैं तो वह सुख-समृद्धि लाता है, यही कारण है कि दीपावली पर शाम को 1 घंटे के लिए स्टॉक एक्सचेंज को खोला जाता है जिसमें लोग शेयर्स खरीदना पसंद करते हैं।

मुहूर्त ट्रेडिंग पर शेयर बाजार का प्रदर्शन
ऐतिहासिक तौर पर देखें तो मुहूर्त ट्रेडिंग 1950 के दशक में चर्चा में आई थी। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में मुहूर्त ट्रेडिंग की शुरुआत 1957 में और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 1992 में की गई थी। भारतीय शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा चली आ रही है जिसमें आमतौर पर इस दिन स्टॉक एक्सचेंज की छुट्टी होती है लेकिन 1 घंटे के लिए स्टॉक मार्केट खोला जाता है। पिछले 17 ट्रेडिंग से सत्रों की बात की जाए तो बीएसई सेंसेक्स 13 सत्रों में उच्च स्तर पर बंद हुआ।
#teamanswerwala
Source:- Various webpages on open internet and managed by expert team member Rachit Trivedi.
Discover more from ANSWERWALA
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
